सुल्तानगंज के निजी विद्यालय में 13वां वार्षिकोत्सव संपन्न, IPS मिथिलेश कुमार व डॉ इशान सिन्हा रहे मुख्य अतिथि

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा वार्षिक समारोह, डॉ इशान सिन्हा ने अभिभावकों से दबाव न डालने की अपील की

भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड में स्थित एक निजी विद्यालय में 13वीं वार्षिक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर IPS मिथिलेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शरण्य मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इशान सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अनिमेष दुबे और विद्याला की प्राचार्या अनामिका दुबे ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भी कई मनमोहक प्रस्तुती दी जिसके बाद वहां मौजूद लोग तालियाँ बजाने के लिए मजबूर होते रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरण्य मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इशान सिन्हा ने कहा कि इस स्कूल में बच्चों को काफी अच्छा माहौल दिया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ ही हर तरह का ज्ञान दिया जा रहा है जो कि काफी सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की कि कभी अपने बच्चों पर अच्छा अंक लाने या अच्छी सफलता हासिल करने का दबाव न डालें। ये बच्चे खुद ही काफी मेधावी होते हैं, आप इन्हें बस सुविधाएं और सही रास्ता दें ये लोग खुद ही अपना रास्ता चुनेंगे। शरण्य मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इशान सिन्हा ने बच्चों को भी शुभाकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप बच्चे ही देश के भविष्य हैं। आप जैसा सोचेंगे वैसा ही बनेंगे और उसी हिसाब से आप देश के लिए काम करेंगे। आप हमेशा ही अपना सही रास्ता चुने और माता पिता के साथ ही अपने क्षेत्र, जिले और देश का नाम raushan करें। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्या को मंच पर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page