शंकर रवानी हत्या काण्ड का त्वरित उद्भेदन, गिरफ्तारी और हथियार बरामद

बोकारो: हरला थाना कांड संख्या 78/2024, दिनांक 18.07.2024, धारा 103/61(2) बी०एन०एस० एवं 273 आर्म्स एक्ट के तहत शंकर रवानी हत्या काण्ड का त्वरित उद्भेदन करते हुए बोकारो पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम (S.I.T.) का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो, श्री आलोक रंजन कर रहे थे।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

विशेष अनुसंधान टीम ने कड़ी मेहनत और सुदृढता पूर्वक कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:

  • अशोक कुमार सिंह उर्फ अशोक सम्राट
  • राजेन्द्र दूबे उर्फ राज दूबे
  • परिक्षित सिंह उर्फ राजा सिंह
  • अमित रवानी
  • श्यामल रवानी

इन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तीन वाहन और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

महत्वपूर्ण अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी

टीम ने महत्वपूर्ण अप्राथमिकी अभियुक्त वीरेन्द्र प्रसाद उर्फ वीरेन्द्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया। इसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्रतिबंधित पिस्टल और अन्य ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए:

  • ए.के-47 राइफल – 01
  • मैगजीन – 02
  • राउंड – 92
  • कारबाइन – 01
  • सिक्सर – 01
  • पिस्टल – 04
  • 0.38 राउंड – 60
  • 9 मिमी राउंड – 100
  • स्वीट डिजायर कार (गोल्डेन रंग, गाड़ी सं०-JH09-L7397)

इसके अतिरिक्त, 65 कार्टुन विदेशी शराब भी बरामद की गई।

अपराधियों का अपराध स्वीकार

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया और इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ठेकेदारी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अपना वर्चस्व कायम करने की मंशा का भी खुलासा किया।

आगे की कार्रवाई

पुलिस रिमाण्ड में लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस काण्ड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु निरंतर आसूचना संकलन और कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल के सदस्य

  • पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो श्री आलोक रंजन
  • पु.नि. सह थाना प्रभारी श्री सुदामा कुमार दास, बी.एस.सिटी थाना
  • पु.नि. सह थाना प्रभारी श्री अनिल कच्छप, हरला थाना
  • पु.नि. सह थाना प्रभारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह, सेक्टर-12 थाना
  • पु.नि. सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, बालीडीह थाना
  • पु.अ.नि. श्री निवास कुमार सिंह, ओ.पी. प्रभारी, बोकारो झरिया
  • पु.अ.नि. श्री प्रभात कुमार, बी.एस.सिटी थाना
  • आरक्षी सं. 478 योगेन्द्र कुमार रजक, अंगरक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो
  • आरक्षी सं. 256 रंजीत रंजन, बी.एस.सिटी थाना साक्षर आरक्षी
  • आरक्षी सं. 63 सिदेश्वर प्रसाद सिंह, अंगरक्षक, पु.नि. सह थाना प्रभारी, बी.एस.सिटी थाना

विशेष अनुसंधान टीम ने गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान करते हुए शंकर रवानी हत्या काण्ड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page