हमें मिलकर धर्म और संस्कृति को बचाना है : सुदीप गुड़िया

खूंटी। तोरपा प्रखंड के रायसेमला खुदन बगीचा में शनिवार को आयोजित धनवार पाड़हा जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उनका स्वागत पारंपरिक गीत एवं नृत्य किया गया।

जतरा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी भाषा, धर्म और संस्कृति को बचाना है। हम सभी को मिलजुल कर रहना है और समाज को आगे बढ़ाना है। पाड़हा व्यवस्था को मजबूत करना है। युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा और अपने धर्म,समाज और संस्कृत को बचाने के लिए आगे आना होगा। हम सभी को मिल कर जल, जंगल जमीन को भी बचाना है।

कार्यक्रम मे धनवार पाड़हा राजा जीवन धान, झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो संतोष धान, समुयल धान, रिझा धान,सुमन धान, जोन धान, सोमा पहान,निमी धान, बसंत धान आदि ने संबोधित किया।

You cannot copy content of this page