इंडिया कप सीजन – 4 के सुपर सिक्स में राजस्थान और महाराष्ट्र ने मारी बाजी

पटना : 24 इंडिया कप स्पोर्ट्स द्वारा राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग इंडिया कप सीजन – 4 के सुपर सिक्स मुकाबलों में राजस्थान और महाराष्ट्र की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः पहली और दूसरी पारी में जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबलों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले मैच में राजस्थान के इजाज मंडेला मन ऑफ द मैच रहे जबकि दूसरे मैच में महाराष्ट्र के केतन महात्रे को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब मिला। पहली बार बिहार में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

लीग के आयोजक विजय अग्रवाल एवं संतोष नानेकर ने बताया कि इंडिया कप सीजन-4 का उद्देश्य टेनिस बॉल क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। इस लीग में पूरे भारत से कुल 12 टीम शामिल हुई है जिनमें बिहार, झारखंड, यूपी, वेस्ट बंगाल, केरला, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च से शुरू हुए इस इस लीग का समापन 14 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page