राजा पीटर के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

तमाड़: जारगो पंचायत के कोरलोंदा गांव में हाल ही में हुई बारिश के चलते पुष्कर मुंडा का घर ढह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद, राजा पीटर के कार्यकर्ता, जिनमें सीताराम मुंडा, श्यामचंद सिंह मुंडा और प्रहलाद खंडित शामिल थे, तुरंत प्रभावित स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

साथ ही, राजा पीटर की धर्मपत्नी, आरती राजा पीटर, मानकीडीह के ग्राम प्रधान बालाराम सिंह मुंडा से मुलाकात कर गांव की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय महिलाएं और अशोक गोस्वामी भी मौजूद थे, जिन्होंने गांव के मुद्दों पर चर्चा की। राजा पीटर के कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page