वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की

पटना/रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने झारखंड प्रदेश की टीम की आधिकारिक घोषणा की।

झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है

अध्यक्ष

1. दीपक ओझा

उपाध्यक्ष
2. राजीव रंजन
3. मुकेश कुमार
4. दिलीप कुमार

महासचिव
5. पूर्णेन्दु पुष्पेश

सचिव

6. पंकज जैन
7. राकेश कुमार
8. अमित सिन्हा

संयुक्त सचिव
9. शशि पांडे
10. नवीन शर्मा

कोषाध्यक्ष
11. शिवशंकर पांडे

कार्यालय सचिव
12. राजीव कुमार सिंह

कार्यसमिति सदस्य
13. चितरंजन पांडे
14. अभिषेक भगत
15. मनोज शर्मा
16. कन्हैया पांडे
17. संजय सत्पथी
18. कैलाश गोस्वामी
19. कमल कुमार
20. हेमंत कुमार
21. दीपक कुमार ओझा
22. सुमित राय
23. प्रेम सिन्हा
24. बिटु कुमार
25. बिट्टू कुमार सिंह

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर के पत्रकारों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुझे विश्वास है कि झारखंड की नई टीम संगठन की नीतियों एवं पत्रकार हितों को जन-जन तक पहुंचाएगी तथा प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।” संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। विश्वास व्यक्त किया गया कि झारखंड प्रदेश की यह नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और वेब पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक ओझा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। रिक्त पदों पर भी शीघ्र योग्य एवं सक्रिय पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठन को जिला स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page